
पुलिस ने अवैध तरीके से पशुओं पर क्रूरता करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पशु कटान करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि खुशहालपुर गांव में बिना लाइसेंस पशुओं के अवैध कटान की सूचना मिल रही थी। बताया गया की आरोपियों द्वारा मांस की बिक्री की जाती है।
लोडर वाहन से किया भैंस को बरामद
शिकायत का संज्ञान लेते हुए देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी में दो आरोपी लोडर वाहन से भैंस को बरामद कर ले जा रहे थे। भैंस को रस्सियों से क्रूरता से बांधा था। दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।