Big NewsUttarkashi

टनल हादसा : अधिकारी जो कह रहे हैं वो सच है, मजदूरों से बात करने के बाद बोले रिश्तेदार

टनल हादसे को 10 दिन बीत चुके हैं। 11वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारी जो कह रहे हैं वो सच है

अधिकारियों ने आज सुबह सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों से उनकी पाइप के जरिए बात कराई। जिसके बाद सुरंग में फंसे एक श्रमिक के परिजन इंद्रजीत कुमार ने बताया कि “मेरे दो परिचित लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं जिसमें से एक मेरा भाई और दूसरा रिश्तेदार है।

उन्होंने कहा कि मैं खुद आज सुबह छह बजे के आसपास टनल के अंदर गया था। वे लोग खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने भाई को बताया कि उन्हें जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा। इंद्रजीत कुमार ने कहा कि अधिकारी जो बात बता रहे हैं वो सच है।

परिजनों से बात कर खुश हुए श्रमिक

आज सुबह प्रशासन द्वारा मजदूरों से उनके परिजनों से पाइप के जरिए बात करवाई। जिससे टनल मे फंसे मजदूर और उनके परिजन काफी खुश दिखाई दिए। माना जा रहा है जल्द ही मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया जाएगा और आने वाले कुछ घंटों में मजदूर सुरंग से बाहर आ जाएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button