Big NewsDehradun

त्यूनी अग्निकांड : तीन बच्चों के अधजले शव हुए बरामद, देखते ही परिजनों के छलके आंसू

त्यूनी में हुए भीषण अग्निकांड में चार बच्चों की मौत हो गई थी। कल तक बच्चों के शव बरामद नहीं किए गए थे। लेकिन आज सुबह चार में से तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बच्चों के अधजले शव देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने कलेजे पर पत्थर रखकर बच्चों की पहचान की।

त्यूनी अग्निकांड में तीन बच्चों के शव हुए बरामद

त्यूनी अग्निकांड में जलकर चार बच्चों की मौत हो गई थी। कल तक बच्चों के शव बरामद नहीं किए गए थे। आज चार में से तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

बच्चों के शवों को देश परिजनों बिलख उठे। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कल देर शाम दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए थे। जबकि तीसरे बच्चे का शव आज सुबह बरामद किया गया।

कपड़ों और शरीर के अंगों से परिजनों ने की पहचान

बच्चों की शिनाख्त के लिए सुबह जब परिजन पहुंचे तो बच्चों के अधजले शव देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने दिल पर पत्थर रखकर बच्चों की पहचान की।

मिली जानकारी के मुताबिक पांच साल की अधिरा के अधजले शव पर कपड़े चिपके हुए थे। जिस आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की। वहीं परिजनों ने कद के आधार पर सोनम की पहचान की। जबकि एक बच्चे का अधजला हाथ मिला है। हाथ के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान समृद्धि उर्फ रिद्धी के रूप में की है।

नम आंखों से बच्चों को दी गई विदाई

मिली जानकारी के मुताबिक पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को बच्चों के शव सौंप दिए गए हैं। टौंस नदी किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में तीनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ। तीनों बच्चों को नम आंखों से विदाई दी गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button