International Newshighlight

भूकंप के बाद Tsunami की मार!, Russia में तबाही का सामने आया पहला वीडियो, अमेरिका, जापान में अलर्ट

Tsunami hits Russia after Earthquake: रूस(Russia) में भारी तबाही मच गई है। कामचटका प्रायद्वीप (kamchatka coast) को आज यानी बुधबार को विनाशकारी भूकंप (russia earthquake) आया है। 8.8 की तीव्रता के इस शक्तिशाली भूकंप ने कोहराम मचा दिया। इसके बाद समुद्र में सुनामी(tsunami hits russia) की लहरें भी तबाही मचा रही है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने के लिए मजबूर है।

रूस के इस इस पावरफुल भूकंप के बाद जापान और अमेरिका के कुछ इलाकों में भी सुनामी का खतरा मडरा रहा है। रूस में आई सुनामी की लहरें भयावह तरीके से उठ रही हैं। इस पहला वीडियो भी सामने आ गया है।

रूस में तबाही का सामने आया पहला वीडियो Tsunami hits Russia after Earthquake

रूस में आई सुनामी के बाद पहला वीडियो सामने आया है। जिसमें तट के किनारे डूबी हुई इमारतें और जमीन पर पानी दिखाई दे रहा है। तीनकों की तरह कार और घर बहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद ये तो साफ है कि कुदरत ने रूस में भारी तबाही मचाई है।

ये भी पढ़ें:- Russia Earthquake: भारत को भी खतरा!, रूस में आए भूकंप के बाद कई देशों में Tsunami अलर्ट

https://twitter.com/nicksortor/status/1950360873215688784

भूकंप के बाद सुनामी की मार!

स्थानीय मीडिया की माने तो सुनामी की लहरें करीब चार मीटर ऊंची थीं। कई इलाकों में इसकी वजह से नुकसान हुआ है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोवसुनामी ने लोगों से अपील की है कि वो तटीय इलाकों से दूर रहे। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों में ये सबसे शक्तिशाली भूकंप था। लोग ज्यादा से ज्यादा एहतियात बरतें।

ये भी पढ़ें:- क्या खत्म हो जाएगा उत्तराखंड?, वैज्ञानिकों ने जारी की भयानक भूकंप की चेतावनी

Japan में भी सुनामी की चेतावनी जारी

कामचटका के दक्षिण में एक छोटे कस्बे सेवेरो-कुरिल्स्क में लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है। इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी जापान, हवाई और प्रशांत महासागर के अन्य हिस्सों में भी जारी कर दी गई है। जापान में भी तीन मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी है। ऐसे में प्रसासन अलर्ट पर है।

America के कई हिस्से निगरानी में

अमेरिका के भी कई हिस्से निगरानी में है। गुआम और दूसरे माइक्रोनेशियाई द्वीपों को अमेरिकी अधिकारियों ने निगरानी में रखा है। प्रशांत महासागर में आए भूकंप के बाद हवाई के लिए भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button