Udham Singh Nagar NewsBig News

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

उधमसिंह नगर के पुलभट्टा एनएच 74 से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा एनएच 74 पर ट्रक ने बाइक सवार युवको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से गिर कर ट्रक के पहियों में फंस कर काफी दूर तक घसीटते चले गए।

पुलिस शिनाख्त में जुटी

हादसा जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें