Trending

मौत का लाइव Video!, मिलियन बार देखा गया हादसे का ये खौफनाक मंजर, कांप जाएगी रूह

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। इस वीडियो ने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया। हादसे का मंजर इस कदर था कि देखने पर आप भी सोचेंगे कि आखिर एक पल में सब कुछ कैसे बदल जाता है। इसको देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।

मौत का लाइव वीडियो!, मिलियन बार देखा गया हादसे का ये खौफनाक मंजर Trending Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सामान्य स्पीड से सड़क पर आगे बढ़ रही है। सामने से एक भारी भरकम ट्रक आता है। अचानक से ट्रक के आगे वाला हिस्सा अपना बैलेंस खोकर मुड़ जाता है।

अब ट्रक के अचानक मुड़ने से उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से सड़क पर फैल जाता है। पीछे से आ रही कार को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। ट्रक का पिछले भाग सीधे कार के ऊपर जा गिरा।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानियों ने गाया भारत का राष्ट्रगान!, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

कार के उड़ गए परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि कार के परखच्चे उड़ गए। कुछ ही सेकंड में ट्रक अपना पूरा संतुलन खो देता है। ट्रक भी टूटकर सड़क पर बिखर जाता है।

ये भी पढ़ें:- फेसबुक पर बातें फिर शादी का झांसा… महिलाओं को बनाता था शिकार, खुद पत्नी ने खोली पोल

चंद सेकंड में बदल गई जिंदगी

ये नजारा काफी भयावह है। इस हादसे को देखते हुए सड़क पर चल रहे बाकी वाहन भी रुक जाते हैं। किसी को समझ ही नहीं आता कि आखिर ये हुआ कैसे? ये हादसा बताता है कि सड़क पर लापरवाही कितना बड़ा खतरा हो सकती है।

यूजर ने पूछा बड़ा सवाल

इस वीडियो को X यूजर @wayne_m159 ने पोस्ट किया। यूजर ने कैप्शन में एक सवाल पूछा है। उसने लिखा, “ऐसी स्थिति में, प्रतिक्रिया समय को ध्यान में रखते हुए, एक ड्राइवर के रूप में मरने से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है?”

सोशल मीडिया पर वीडियो जबरदस्त वायरल हो रही है। इसे 4.1 मिलियन यानी कि 41 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। तो वहीं कमेंट्स की भी बाढ़ आ रखी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें