पाकिस्तानियों ने गाया भारत का राष्ट्रगान!, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

टी-20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान को भारत से 61 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। जहां एक तरफ मैदान में खिलाड़ी प्रतिद्वंदी की तरह खेल रहे थे। तो वहीं स्टेडियम में कुछ लोगों ने इंसानियत का पैगाम दिया और बताया कि आखिर में है तो हम सब इंसान ही। इस मैच से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें मैच से पहले बजने वाला भारत के राष्ट्रगान में ना केवल भारतीय खड़े हुए साथ ही पाकिस्तानी फैंस भी खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे। जिसने भी ये देखा वो हैरान रह गया।
पाकिस्तानियों ने गाया भारत का राष्ट्रगान!
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच में भारत पाकिस्तान दोनों देशों का राष्ट्रगान बजा। हैरान की बात ये रही कि जब भारत का राष्ट्रगान बजा। तो इसमें ना केवल भारतीय बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी खड़े हो गए। साथ ही उन्होंने जन गण मन भी गाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाक के फैंस खड़े होकर भारतीय राष्ट्रगान को भी दोहरा रहे हैं।
वीडियो देख नहीं होगा अपनी आखों पर यकीन
इस वीडियो को arshadmuhammadhanif नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। कई लोग इसपर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सरहदें अलग हैं, लेकिन हम सब एक हैं।” अन्य यूजर ने लिखा, “इन लोगों को ढेर सारा प्यार।” एक यूजर ने लिखा, “इस प्यार और इज्जत के लिए आपका शुक्रिया।”