मसूरी माल रोड में एक ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक माल रोड की रेलिंग तोड़कर नीचे मुख्य मार्ग में गिर गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि इसके कारण सड़क पर खड़े कई वाहन छतिग्रस्त हो गए।
मसूरी में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त
पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों रोड सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के लिए एक ट्रक सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अचानक माल रोड धंसने के कारण ट्रक लगभग 60 मीटर नीचे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। ट्रक माल रोड की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे मुख्य मार्ग में गिर गया। इस हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक की हालत गंभीर
मालरोड में ट्रक के गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 की मदद से चालक को उप जिला चिकित्सालय ले पहुंचाया। जहां पर चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों द्वारा चालक का इलाज किया जा रहा है।
माल रोड पर चल रहा है रोड सुधारीकरण कार्य
मसूरी में माल रोड का सुधारीकर ण कार्य चल रहा है। इसमें कई जेसीबी मशीन और ट्रक कार्य कर रहे हैं। इन्हीं में से एक ट्रक आज मलबा ले जा रहा था। जो कि माल रोड की ओर से लाइब्रेरी जा रहा था।
लेकिन तभी वो सड़क धंसने के कारण हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में नीचे सड़क पर खड़े की वाहन छतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
कार्यदाई संस्था पर उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद से शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इसके साथ ही कार्यदाई संस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जबकि अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों द्वारा विभाग पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि विभाग द्वारा आम लोगों की जान से खेला जा रहा है।