Nainital

उत्तराखंड में 72वें गणतंत्र दिवस की धूम, सितारगंज कोतवाली में फहराया गया तिरंगा

72nd Republic Day

सितारगंज में 72वें गणतंत्र दिवस पर स्थानीय कोतवाली में कोतवाल सलाउद्दीन ने सितारगंज में ध्वजा रोहण किया. इस अवसर पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के मौके पर कोतवाली में पूरा सितारगंज पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। सभी पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय गीत गाया और तिरंगे को सलाम किया। इस मौके पर शपथ भी ग्रहण की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा हम अपने कार्यों को सत्य रूप निभाएंगे। साथ ही कोतवाल सलाउद्दीन ने 72वें गणतंत्र दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष अपने पालिका बोर्ड के साथ झंडा रोहण किया और वहीं पर सभी क्षेत्र वासियों और सफाई कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने सभी को क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बता दें कि देश को 1950 में 26 जनवरी को संविधान मिला। इसके बाद ही भारत एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित हुआ। इस दिन भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के बाद देश को उसका संविधान सौंपा था। उसके बाद से हर साल ये दिन लोगों के लिए बेहद गौरवमयी होता है जिसे देशवासी हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

Back to top button