
प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आंधी-तूफान के साथ ही बारिश और बिजली भी कड़क रही है। हल्द्वानी में दोपहर में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। इसी दौरान आंधी-तूफान के कारण काठगोदाम रोडवेज के पास एक पेड़ दुकान के ऊपर गिर गया। जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग फंस गया।
तेज आंधी-तूफान से दुकान पर गिरा पेड़
सोमवार सुबह प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब बना रहा। हल्द्वानी में दोपहर में आसमान में बादल छाने के कारण अंधेरा हो गया। दिन में ही रात जैसा नजारे देखने को मिले। मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान चलने लगी। जिस कारण काठगोदाम रोडवेज के पास क पेड़ सड़क किनारे की एक दुकान के ऊपर गिर गया। जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग फंस गया
70 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित निकाला बाहर
दुकान में फंसे 70 वर्षीय बुजुर्ग को रोडवेज कर्मचारियों और काठगोदाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षित बाहर निकाला। पेड़ गिरने के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। लेकिन थोडी देर बाद पेड़ को सड़क से हटा दिया गया। जिस से यातायात सुचारू हो पाया।
हल्द्वानी और दून में दिन में ही हो गई रात
हल्द्वानी में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही हवाएं चल रही थी। अचानक 12: 30 बजे आसमान में काले बादल छा गए। यहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। दिन में ही स्ट्रीट लाइटें जल गई। दिन में ऐसा नजारा देख लोग चौंक गए।
राजधानी दून में भी मौसम ने ऐसी करवट ली की बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया और वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। इसके साथ ही नैनीताल और रुद्रपुर में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही देखने को मिला।