Big NewsUttarakhand

प्रदेश में कई जिला आबकारी अधिकारियों के हुए तबादले, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

प्रदेश में आज जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसमें पांच जिला आबकारी अधिकारियों के ट्रांसफर हुआ है। जिसमें रमेश बंगवाल, अशोक मिश्रा, गोविंद मेहता, संजय कुमार और हरीश कुमार का तबादला हुआ है।

पांच जिला आबकारी अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तराखंड में आज पांच जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसमें रमेश बंगवाल को अल्मोड़ा का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को बनाया गया है। गोविंद मेहता को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंह नगर बनाया गया है।

इसके साथ ही संजय कुमार को जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा से सहायक आबकारी आयुक्त मुख्यालय बनाया गया है। हरीश कुमार को जिला आबकारी अधिकारी से जिला आबकारी अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

कई दिनों से चर्चाओं के बाजार थे गर्म

पिछले कई दिनों से चर्चाओं के बाजार गर्म थे। मुख्यमंत्री के निशाने पर कई अधिकारी थे। ऐसा माना जा रहा था कि कोई बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। जिसके बाद अब ये लिस्ट सामने आयी है। जिसमें पांच जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button