Big NewsDehradunUttarakhand

मसूरी- देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ़्तार के चलते अनियंत्रित हुई बस, मां-बेटी की मौके पर मौत, 40 लोग घायल

मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 42 से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस के अनुसार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें हादसा शेर घड़ी के पास हुआ जहां बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल ओर आईटीबीपी के जवान मौके पर पहंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। बता दें बस मसूरी से देहरादून आ रही थी।

आठ लोगों को मसूरी से देहरादून किया रेफर

हादसे में 40 लोग घायल हैं। जिसमें से 32 लोगों का उपचार मसूरी के अस्पताल में चल रहा है। इसमें से आठ लोगों को देहरादून रेफर कर दिया है। घायलों में पुरुषों की संख्या 19 तो महिलाओं की संख्या 16 है। इसमें पांच बच्चे भी शामिल है।

तेज रफ़्तार के चलते अनियंत्रित हुई बस

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के अनुसार मसूरी बस हादसे का कारण तेज रफ़्तार है। जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मां सुधा लखेड़ा और बेटी महक लखेड़ा 15 वर्ष के रूप में हुई है।

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कहा कि देहरादून- मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्राथना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया है ।

घायलों की सूची

  • रोबिन पुत्र समय सिंह, चालक
  • विक्रम पुत्र मुकुन्द सिंह बिष्ट,परिचालक
  • शुभम पुत्र सत्यवीर मेरठ, उम्र 18 वर्ष
  • आशु पुत्र सतीश, उम्र 28 वर्ष
  • रेखा पत्नी सतीश, उम्र 40 वर्ष
  • रामनरेश पुत्र अमर सिंह, उम्र 38 वर्ष
  • आंचल पुत्री सतीश कुमार, उम्र 20 वर्ष
  • पुपेन्द्र सिंह राणा पुत्र भगवान सिंह, उम्र 28 वर्ष
  • मग्गू सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह मुरादाबाद, उम्र 28 वर्ष
  • शिवानी पत्नी मग्गू सिंह, उम्र 24 वर्ष
  • रुपा पत्नी नरेश मुरादाबाद, उम्र 26 वर्ष
  • काव्या पुत्री नरेश,उम्र 08 वर्ष
  • नकुल पुत्र नरेश, उम्र 04 वर्ष
  • 1 माह का बच्चा
  • सुमन पत्नी अनिल, हैकमन्स होटल मालरोड़ मसूरी उम्र 36 वर्ष
  • राधिका पुत्री अनिल, उपरोक्त उम्र 13 वर्ष
  • योगेश कुमार पुत्र मंगल चन्द, जयपुर राजस्थान उम्र 80 वर्ष
  • गोविन्द सैनी, जयपुर राजस्थान उम्र 26 वर्ष
  • शिवम बंसल, उम्र 24 वर्ष
  • योगेश, उम्र 30 वर्ष
  • हर्षत शर्मा, उम्र 25 वर्ष
  • प्रदीप, नजबगढ़ सहारनपुर उम्र 55 वर्ष
  • सुनील, विनय विहार मुरादाबाद उम्र 50 वर्ष
  • जितेश, ज्योति कॉलोनी नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष
  • मोनिका पत्नी जितेश, उम्र 32 वर्ष
  • जागृति पुत्री जितेश, उम्र 07 वर्ष
  • आरिप पुत्र जिते, उम्र 04 वर्ष
  • प्रीति, पिल्लुखेड़ा मण्डी जिन्द हरियाणा उम्र 20 वर्ष
  • रवि, उम्र 24 वर्ष
  • आशा
  • हिमानी, उम्र 25 वर्ष
  • गुरलीन, उम्र 24 वर्ष
  • सुखदेव सिंह कैन्तुरा, घण्टाघर, मसूरी देहरादून
  • अनिता शर्मा पत्नी नरेश कुमार शर्मा, जोशी कॉलोनी पड़पड़गंज इन्डसट्रियल एरिया दिल्ली उम्र 48 वर्ष
  • सलमा खातून पत्नी तसलीन, बुचड़खाना मसूरी देहरादून,उम्र 65 वर्ष
  • रजनी सिसोदिया पत्नी मुकुल सिसोदिया, रोशन बाग दयालबाग आगरा, उम्र 24 वर्ष
  • मुकुल सिसोदिया पुत्र धर्मेन्द्र सिसोदिया, उम्र 35 वर्ष
  • मुकुल कुमार शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा, जोशी कॉलोनी पड़पड़गंज इन्डसट्रियल एरिया दिल्ली उम्र 19 वर्ष

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button