UttarakhandHighlightTehri News

Tehri news: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच की हालत गंभीर

टिहरी में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। पांचो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

मामला गुरुवार सुबह करीब छह बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। घटना थाना थत्यूड़ के बिलौंदी पुल के पास की है। कार थत्यूड़ से चंबा की ओर आते हुए गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पांचो की हालत गंभीर

घायलों की पहचान रोशन जगूड़ी (38) कार चालक निवासी जगड़ गांव उत्तरकाशी, सुमन थपलियाल (35) निवासी पोखरी गांव उत्तरकाशी, शुभम (25) निवासी मयाली गांव रुद्रप्रयाग, अनीता निवासी कंडीसौड़ टिहरी, शिक्षा (18) निवासी पुजार गांव उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पांचो की हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें