Big NewsPithoragarh News

धारचूला में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से बोल्डर गिरने से चपेट में आई बोलेरो, नौ लोगों के मरने की आशंका

पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के पास पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आकर के बोलेरो दब गई। हादसे में नौ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

धारचूला में दर्दनाक हादसा

घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम समेत एसएसबी, सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला से लौट रहा था। तभी पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर वाहन के ऊपर आ गिरा।

हादसे में लोगों के मरने की आशंका

बताया जा रहा है जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। हादसे में चालक समेत नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें