Big NewsDehradun

देहरादून में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत

देहरादून के राजपुर रोड में शुक्रवार देर रात ड्यूटी से लौट रहा बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक

जानकारी के मुताबिक थाना राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे का है। मृतक की पहचान ऋषभ ठाकुर (29) निवासी ग्राम नहान, हिमाचल प्रदेश वर्तमान निवासी शिव गंगा कालोनी के रूप में हुई।

ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक

बताया जा रहा है ऋषभ ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। तभी राजपुर रोड पर धोरण पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

दर्दनाक हादसा में युवक की मौत

हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक आईटी पार्क में एक आइटी कंपनी में इंजीनियर था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button