UttarkashiBig News

रात आठ बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात, इन्हें मिलेगी छूट, पढ़ लें नई SOP

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जनपद में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया है। रात 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

अस्थाई सीजनल चौकी की स्थापित

एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरकाशी द्वारा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई सीजनल चौकी स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी की एसओपी में कुछ बदलाव किये गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया है।

SOP में किए ये बदलाव

  • रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात
  • रात आठ बजे से 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वाले यात्रियों को ही बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जायेगा।
  • रात 10 बजे के बाद यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
  • सुबह चार बजे के बाद यातायात के आवागमन को दोबारा सुचारु रुप से संचालित किया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button