highlightPauri Garhwal

चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था रहेगी सुदृढ़, शहरी जनपदों की तर्ज पर अब कोटद्वार में भी तैनात रहेगी सीपीयू

यातायात व्यवस्था के लिए अब शहरी जनपदों की तर्ज पर अब जनपद के कोटद्वार में भी सीपीयू तैनात रहेगी। इससे चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी। इसके साथ ही जाम की स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा।

अब कोटद्वार में भी तैनात रहेगी सीपीयू

प्रदेश के शहरी जनपदों की तरह ही अब कोटद्वार में भी सीपीयू तैनात रहेगी। जिले का कोटद्वार घनी आबादी वाला शहर है। इसके साथ ही कोटद्वार क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा बिजनौर से लगी हुई है। जिस कारण बाहरी प्रदेश के लोगों का भी यहाँ आना-जाना रहता है।

वर्तमान में अधिकतर लोग अपने निजी वाहनों से कोटद्वार में अपने घरेलू कार्य एवं खरीदारी हेतु लगातार आते रहते हैं। वाहनों के अधिक आवागन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जाम की स्थिति से बचने के लिए अब कोटद्वार में भी सीपीयू तैनात रहेगी।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कोटद्वार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए उठाया गया कदम

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कोटद्वार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित बनाये रखने के परिप्रेक्ष्य में निदेशालय, यातायात देहरादून के आदेशों के क्रम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर अब कोटद्वार की सड़कों पर सीपीयू की दो हॉक मोबाइल बाईक तैनात रहेगी।

आधुनिक साज सज्जा के साथ ये हॉक मोबाइल बाईक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करेगी। जो कोटद्वार की सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिए सहायक सिद्ध होगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button