highlightChar Dham YatraUttarakhand

यमनोत्री हाईवे पर 8 मई तक दिन में तीन बार बंद होगा यातायात, कहीं फंस ना जाएं आप, यहां पढ़ें समय

चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले यमुनोत्री हाईवे पर पांच दिनों तक कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगै। अगर आप यमनोत्री हाइवे से जाने की सोच रहे हैं तो उस से पहले आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल हाइवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने का काम किया जाना है। जिसके लिए अगले पांच दिन दिन में तीन बार यमनोत्री हाईवे बंद रहेगा।

यमनोत्री हाइवे कुछ समय के लिए रहेगा बंद

अगले पांच दिनों तक यमनोत्री हाइवे दिन में तीन बार बंद रहेगा। आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन है। यहां मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद हो जाता है। यहां पर हाल में ही नवीनतम तकनीक से सड़क चौड़ीकरण का काम किया गया है।

दिन में तीन बार बंद रहेगा हाइवे

चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए डीएम ने यात्रा के शुरू होने से पहले हाइवे से मलबा और पत्थर हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षितक करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मलबा निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस काम में हाइवे पर चलने वाले वाहनों और यात्रियों को दिक्कत ना हो। इसलिए जिलाधिकारी ने हाईवे पर आठ मई तक के लिए हर रोज दिन में तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ये रहेगा हाइवे बंद रहने का समय

  1. हाइवे सुबह पांच से सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा। आठ से 11.30 तक हाइवे खुला रहेगा।
  2. सुबह 11:30 बजे से 12.45 तक हाइवे बंद रहेगा। इसके बाद हाइवे 2.40 तक खुला रहेगा।
  3. दोपहर 2.45 बजे से शाम पांच बजे तक हाइवे फिर बंद रहेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button