Uttarkashi NewsHighlight

बारिश का कहर : गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे बार्सू बैंड पर आया मलबा, आवाजाही ठप

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर मलबे की चपेट में आ गया है. भटवाड़ी से आगे बार्सू बैंड के पास भारी मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया है, जिससे गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले यात्री रास्ते में फंस गए हैं.

गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे बार्सू बैंड पर आया मलबा

प्रशासन की ओर से तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं. बीआरओ की मशीनरी मौके के लिए रवाना कर दी गई है और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास जारी हैं. इसके अलावा रुद्रप्रयाग और चमोली में भी कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है. वहीं सिरोहबगड़ में देर रात मलबा आने से रास्ता बाधित हो गया है. वहीं नंदप्रयाग में मलबा हटाकर रास्ता सुचारू कर दिया है. वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास अब भी बाधित है. बंद रास्तों को खोलने का काम लगातार जारी है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें