Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में आज भी मौसम कहर बरपाएगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है.

प्रदेश की 87 सड़के बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के देहरादून के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है. बता दें पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. भूस्खलन के कारण प्रदेश की 87 सड़के बंद है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
देहरादून जिले के सभी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें