Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

Uttarakhand news: रुद्रनाथ ट्रैक पर निकला पर्यटक 16 अक्टूबर से लापता, स्थानीय युवाओं का दल भी तलाश के लिए निकला

Uttarakhand news: उत्तराखंड में रुद्रनाथ ट्रैक (rudranath trek) पर आया उत्तरप्रदेश का एक युवक 16 अक्टूबर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। युवक की तलाश के लिए स्थानीय युवाओं का दल भी रवाना हो गया है। स्थानीय लोग भी पुलिस की टीम समेत एसडीआरएफ के जवानों की मदद लेंगे।

Rudranath Trek पर आया युवक लापता

जानकारी के मुताबिक बीते 16 अक्टूबर को श्रेयश (19) पुत्र भगवान दास निवासी आगरा और सुखपाल सिंह निवासी हरिद्वार तुंगनाथ के दर्शन कर मंडल-गोपेश्वर मार्ग से लौट रहे थे। तभी ग्वाड़ गांव के पास उन्हें रुद्रनाथ मंदिर का बोर्ड दिखा। श्रेयश दोपहर 12 बजे अकेले ही रुद्रनाथ के लिए निकल गया। जबकि सुखपाल वहीं रुक गया।

रास्ता भटक गया था युवक

जब श्रेयश 17 अक्तूबर को भी नहीं लौटा तो सुखपाल ने इसकी सूचना गोपेश्वर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि श्रेयश रास्ता भटकते हुए कैलुड़ी तोक तक पहुंच गया। वहां एक दुकानदार ने बताया कि उसे सही रास्ते पर भेज दिया था।

नहीं हो पा रहा युवक से संपर्क

17 अक्तूबर को श्रेयश ने करीब छह बजे अपने दोस्त सुखपाल को मैसेज किया कि वह रास्ता भटक गया है। जब सुखपाल ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो श्रेयश का फोन नहीं लगा। एसडीआरएफ की टीम श्रेयश के रेस्क्यू में लगी हुई है। लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला।

स्थानीय युवाओं का दल खोज में जुटा

बुधवार को गोपेश्वर मंडल घाटी के लोगों ने बैठक कर युवक की तलाश का निर्णय लिया। चार लोगों का दल युवक की तलाश के लिए निकला गया है। स्थानीय लोगों की टीम हर उस संभावित जगह पर तलाश कर रही है जहां अभी तक पुलिस की टीम भी नहीं पहुंच पाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें