Dehradun NewsHighlight

मसूरी पहुंचे पर्यटन मंत्री, जॉर्ज एवरेस्ट में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जॉर्ज एवरेस्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

मसूरी पहुंचे पर्यटन मंत्री

मंगलवार को पर्यटन मंत्री मसूरी पहुंचे। जॉर्ज एवरेस्ट पहुंचकर उन्होंने पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत का एकमात्र कैटोग्राफीक म्यूजियम और जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र का सौंदर्यकरण 23 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

जॉर्ज एवरेस्ट में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को पूरी सुविधाएं दी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राधानाथ श्रीधर और नैन सिंह रावत द्वारा माउंट एवरेस्ट को नापा गया है। सर जॉर्ज एवरेस्ट सर्वेयर जनरल आफ इंडिया की देखरेख में पूरा कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

पर्यटकों से भी की बातचीत

सतपाल महाराज ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को एयर सफारी के द्वारा हिमालय क्षेत्र का दर्शन कराया जा रहा है। यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। निरिक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महारज पर्यटकों से भी जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते नजर आए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें