National

24 राज्यों में अगले 7 दिन होगी मूसलाधार बारिश, ओडिशा के 10 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

मौमस विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत 2 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अदले 7 दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 128 सड़कों पर यातायात ठप रहा।

24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों, राजस्थान और दक्षिण झारखंड और पड़ोसी इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र ठीक ऊपर चक्रवाती हवाओं का प्रवाह बना हुआ है। इसके प्रभाव से अलगे सात दिनों तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इनमें हिमाचल प्रदेष. उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और मध्य प्रदेश शामिल है।

ओडिशा के 10 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

उधर, ओडिशा में हीराकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए राज्य के विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने 10 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Back to top button