उत्तराखंड आने का कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों को जरूर करें एक्स्प्लोर, स्वर्ग से भी ज्यादा है खूबसूरत

अगर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं तो उत्तराखंड आपकी ट्रैवलिंग लिस्ट में जरूर होगा। खूबसूरत पहाड़, नदियां, झीलें, झरने, घाटिया और भी ना जाने कितनी सुंदरता उत्तराखंड अपने आंचल में समेटे हुए है। तो चलिए आज हम आपको उत्तराखंड की टॉप 10 बेहद खूबसूरत लोकेशनस के बारे में बताते हैं। जहां आप एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
ऋषिकेश
ऋषिकेश यूं तो योग नगरी के नाम से मशहूर है। लेकिन यहां सिर्फ योग ही नहीं होता बल्कि यहां आपको काफी सारी ऐडवेंचर एक्टिविटीस भी करने को मिलेंगी। जैसे रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जिप लाइनिंग, ट्रेकिंग, जाइंट स्विंग आदि।
ऋषिकेश अध्यात्म और प्रकृति का मिला जुला संगम है। अगर आप ऋषिकेश आ रहे हैं तो त्रिवेणी घाट की गंगा आरती देखना बिल्कुल ना भूले। ये आपके लिए वन्स इन द लाइफ टाइम एक्सपीरिएंस हो सकता है।
मसूरी
उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस देहरादून का मसूरी विंटर्स में आपको स्वर्ग सा अनुभव कराएगा। सुंदर पहाड़ झरनों से भरी ये जगह अपने पहाड़ों के लिए जानी जाती है। प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ के साथ-साथ आप यहां कई एडवेंचर ऐक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसके अलावा मसूरी में सर्दियों के वक्त विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। जिसे देखने के लिए देश के कोने कोने से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। अंग्रेजी लेखक गणेश सैली के मुताबिक ये विंटर लाइन दुनिया में कुछ ही जगहों पर दिखाई देती हैं जिनमें मसूरी, केपटाउन, अफ्रीका, स्विटजरलैंड शामिल है।
नैनीताल
नैनीताल कई दशकों से सैलानियों का फेवरेट हिल स्टेशन रहा है। बर्फ से ढकी चोटियों के बीच चमचमाता ताल ऐसा लगता है मानो सफेद चादर में लिपटा हीरा हो। इसे भारत का झील जिला भी कहा जाता है।
नैनीताल में एक केवल एक झील नहीं हैं बल्कि आपको कई झील देखने को मिलेगी। अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो नैनी झील के अलावा यहां की अन्य झीलों को भी एक्सप्लोर करना बिलकुल ना भूले।
रानीखेत
अगर आप उत्तराखंड में किसी शांत लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। देवदार और बलूत के पेड़ों से घिरे रानीखेत में आप प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी की विवाह, राजा हिंदुस्तानी और कटी पतंग जैसी फेमस फिल्में भी यहां शूट हुई हैं और तो और रानीखेत बजट में घूमने के लिए भी एक बेस्ट जगह है।
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में आप उत्तराखंड की संस्कृति का भरपूर स्वाद ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह एक खजाने से कम नहीं है। शांत वातावरण में संस्कृती की चादर ओढ़े अल्मोड़ा कई ऋषि मनीषियों की तप स्थली भी रहा है।
बता दें स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, इग्लैंड के रोनाल्ड निक्सन, बॉब डायलन, हार्वर्ड मनोवैज्ञानिक टिमोथी लेरी और डीएच लॉरेंस जैसे बुद्धिजीवियों का भी अल्मोड़ा से खास रिश्ता रहा है।
औली
अगर आप बर्फ का आनंद अपने जीवन में पहली बार ले रहे हैं तो आपको औली जरूर जाना चाहिए। औली में आप बर्फ का भरपूर आनंद उठा पाएंगे इसी के साथ आपको यहां अनगिनत एडवेंचर भी करने को मिलेंगे। बर्फ की चादर में लिपटा औली आपके स्वागत के लिए हमेशा तैयार है।
हर्षिल
भागीरथी नदी के किनारे बसा ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है। बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए ये स्पॉट किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
ये जगह ना केवल एक छोटी ऑफबीट डेस्टिनेशन है। बल्कि ये बेहद हसीन नजारे सैलानियों के सामने पेश करती है। यहां आप बर्ड वॉचिंग के साथ ट्रैकिंग का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
चोपता
हरी-भरी पहाड़ियां, बर्फ की चादर ओढ़े बैठे पहाड़ और चहचहाती चिड़ियां चोपता आपके स्वागत के लिए तैयार है। ये जगह इतनी खूबसूरत है मानो प्रकृति चोपता पे खासा मेहरबान हो। इस हिल स्टेशन में टूरिस्ट सीजन कभी खत्म नहीं होता। यहां आपको तुंगनाथ, देवरियाताल, चंद्रशिला जैसी खूबसूरत लोकेशनस देखने को मिलेंगी।
मुक्तेश्वर
नैनीताल से थोड़ी दूरी पर बसा मुक्तेश्वर काफी खूबसूरत है। यहां आपको ज्यादा भीड़-भाड़ दिखाई नहीं देगी। अगर आप उत्तराखंड में किसी शांत लोकेशन की तलाश पर हैं तो आप मुक्तेश्वर को चूज कर सकते हैं। घने जंगलों के बीच से खूबसूरत हिमालय को देखने का अनुभव ही कुछ और होगा।
मुनस्यारी
मुनस्यारी के लिए पहाड़ों में एक कहावत खूब कही जाती है। ‘सार संसार एक मुनस्यार’ कहा जाता है मुनस्यारी इतना खूबसूरत है की एक तरफ आप सारा संसार रख सकते हो और दूसरी तरफ सिर्फ अकेला मुनस्यारी। अगर आपको पहाड़ों की असली खूबसूरती का अहसास करना है तो मुनस्यारी आपके लिए बेस्ट है।
आप अगर यहां बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं तो दिसंबर जनवरी से अच्छा समय कोई नहीं हो सकता। यहां प्राकृतिक सुंदरता से भरी इतनी जगह हैं की ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने अपनी सारी खूबसूरती मुनस्यारी में ही न्योछावर कर दी हो।
अगर आप पहाड़ों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर देर किस बात की। बैग पैक कीजिए और निकल पड़िए उत्तराखंड़ की इन हसीन वादियों की ओर। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। यदि आपका इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।