Udham Singh Nagar NewsHighlight

जीभ में टांके लगाने से मौत : गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

जीभ में टांके लगाने के बाद युवक की मौत मामले में मृतक युवक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप

मृतक के परिजनों ने क्लीनिक के बाहर धरना- प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने नितिन की जीभ में टांके लगाए। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और पांच दिसंबर को युवक की मौत हो गई। मृतक नितिन के पिता नवल ने चिकित्सक पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

परिजनों ने क्लीनिक के बाहर किया प्रदर्शन

मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नही होने पर परिजनों ने क्लीनिक के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये है पूरा मामला

सितारगंज में एक युवक की जीभ खाना खाने के दौरान जीभ कट गई। जिसके बाद युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी जीभ में टांके लगा दिए। जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को दूसरे अस्पताल ले गए। जहाँ इलाज के दौरान युवक ने डैम तो दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें