देहरादून- सूबे मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के साथ ही भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज से आगाज हो जाएगा। इसके लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर दी है। देहरादून के बन्नू स्कूल में अमित शाह परिवर्तन रैली को आज संबोधित करेंगे। तय है कि अबकी बार भाजपा 2012 के विधानसभा चुनाव के तरह खंडूड़ी है जरूरी के नारे के बजाए न भय न भ्रष्ट्राचार अबकी बार भाजपा सरकार का नारा दे रही है। माना जा रहा है है कि परिवर्तन यात्रा के आगाज की रैली में शाह सिर्फ भ्रष्ट्राचार और सैन्य बहुल राज्य में सर्जिकल स्ट्राइक की बात कर अपनी पीठ थपथपाएंगे। माना जा रहा है कि नोटबंदी के बाद आम लोगों की बढ़ती दिक्कत पर शाह जनता से धीरज धरने की अपील करेंगे और भंरोसा दिलाएंगे की ये सब फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाने की मोदी सरकार की कवायद है। तय है कि बन्नू स्कूल में अमित शाह सूबे की सरकार पर गरजेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों और उसके हर कदम को सही ठहरांएगे फिर चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर नोटबंदी का फरमान।