ReligiousUttarakhand

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हरिद्वार के मंदिरों में लगी लंबी-लंबी कतारें

आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है। हरिद्वार में सावन के दूसरे सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर सहित हरिद्वार के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से ही शिव वक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखाई दिए।

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखवने को मिली। शिवभक्त सुबह से ही लाइन में लगकर गंगाजल चढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। कनखल के दारिद्र भंजन महादेव मंदिर पर सुबह से ही लंबी लाइन में लगे लोग भगवान शिव को मनाने के लिए हाथ में गंगाजल लिए खड़े थे। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

SAWAN
मंदिरों में भीड़

सावन माह देवों के देव महादेव को है बेहद प्रिय

मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शास्त्री ने बताया कि सावन माह देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। ऐसा कहते हैं कि जो भी इस माह सच्चे मन से शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना और व्रत करता है उसे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने बताया कि वैसे तो भोलेनाथ मात्र एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन शिव को मनाने के लिए बेल पत्र, भांग धतूरा कमल पुष्प चंदन आदि से उनका अभिषेक करने से शिव अति प्रसन्न होते हैं।

SAWAN
जलाभिषेक

सावन में भगवान शिव कनखल में करते हैं निवास

दरिद्रता दूर करने के लिए उनको गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। बीमारी दूर करने के लिए गिलोय के रस से उनका अभिषेक करना चाहिए। ऐसी भी मानता है कि सावन मास में भगवान शिव हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में निवास करते हैं। यहीं से इस सृष्टि का संचालन भी करते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button