National

Today Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें कितनी पहुंची कीमतें?

बीते चार दिन में सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इन घटती कीमतो के पीछे का कारण कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा है। 23 जुलाई को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की थी। उन्होनें इसे 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की थी। इसके बाद से सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखी है।

सोने में करीब 5000 रुपये की गिरावट

पिछले चार दिनों में सोने की कीमतों में करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है। 23 जुलाई को सोने की कीमतों में 5.79 फीसदी यानी 4,208 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी। इसके बाद 24 जुलाई को सोने के दाम में 0.65 फीसदी या 442 रुपये की रिकवरी हुई है। अगले दिन 25 जुलाई को सोने के भाव 2.16 फीसदी यानी 1490 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गए। वहीं आज 26 जुलाई को सोने की कीमों में 0.37 फीसदी या 248 रुपये की रिकवरी हुई है। इस तरह पिछले 4 दिन  सोने की कीमत 7.37 फीसदी या 4,960 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुई है।

चांदी में भी 4 दिन में बड़ी गिरावट

इसी के साथ चांदी में भी 4 दिन में बड़ी गिरावट आई है। 23 जुलाई को चांदी की कीमतों में 4.80% या 4284 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आज 26 जुलाई को चांदी की कीमतों में 0.005% या 39 रुपये की मामूली तेजी देखी गई है। इस तरह पिछले 4 दिनों में चांदी के भाव 8.98% या 7833 रुपये गिर गए हैं।

सोने-चांदी के आज के भाव

सोना- 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना= 67,844 रुपये प्रति 10 ग्राम

      4 अक्टूबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 68,434 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी- 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाला चांदी= 81,458 रुपये प्रति किलोग्राम

Back to top button