Big NewsDehradun

उत्तराखंड में कम हुआ कोरोना का कहर, आज आए 3050 मामले, 53 की मौत

Corona big breaking form uttarakhand

देहरादून : धीरे-धीरे उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होता दिख रहा है. जी हां बता दे कि आज प्रदेश भर में 3050 मामले सामने आए हैं तो वहीं मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। बता दें कि आज प्रदेश में 53 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है. बता दें कि आज 6173 लोग ठीक होकर घर गए।

आज अल्मोड़ा में 524, बागेश्वर में 45, चमोली में 161 चंपावत में 73, देहरादून में 716, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537 और उत्तरकाशी में 96 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 313519 तक जा पहुंचा है. वहीं अब तक प्रदेश भर में कुल 5805 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

Corona big breaking form uttarakhand

 

Back to top button