highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : EVM की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर डाला डेरा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

ऊधमसिंह नगर: कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका सता रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी एक बयान में कहा है कि भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है। इसको लेकर खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने रुद्रपुर में बने स्ट्रांग रूम की देख रेख के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका का डर सता रहा है। ऐसे में उनके द्वारा रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी में बनाई गई स्ट्रांग रूम के बाहर दिन-रात कार्यकर्ताओं की पहरेदारी में ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन शिफ्ट में 3 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

ऊधमसिंहनगर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। इन 9 विधानसभा सीटों की ईवीएम रुद्रपुर में रखी गई हैं। ईवीएम को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इसके बावजूद कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का डर सताने लगा है। कांग्रेस नेता इस बात की आशंका भी जता चुके हैं। वहीं, खटीमा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी की ओर से ईवीएम की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

खटीमा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग शिफ्ट में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर देख-रेख में जुटे हैं। देख-रेख में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया था। उन्हें डर है कि कहीं दबाव में आकर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।

Back to top button