highlightUttarakhand

लगातार बढ़ रहे हैं प्रदेश में बाघ के हमले, आंकड़ा देखकर आप हो जाएंगे हैरान

प्रदेश में बाघ के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में बाघ के हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में वन विभाग नाकाम नजर आ रहा है। जंगलात के द्वारा इन्हें रोकने के लिए किए जाने वाले सारे दावे फेल हो रहे हैं।

तीन साल में बाघ के हमलों में 35 लोगों की मौत

बाघ के हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसी महीने बाघ के हमले में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें कि प्रदेश में बीते तीन सालों में बाघ के हमलों में 35 लोग की मौत और 27 घायल हुए हैं।

2023 में सबसे ज्यादा लोगों की हुई मौत

प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि आठ घायल हुए थे। साल 2022 में बाघ के हमले में 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि दस लोग घायल हुए।

साल 2023 में सबसे ज्यादा लोगों ने बाघ के हमले में अपनी जान गंवाई। साल 2023 में 17 लोगों ने बाघ के हमले में जान गंवाई। 2023 में भीमताल जैसे पर्वतीय क्षेत्र में बाघ ने तीन लोगों को मार दिया था। घायल होने वालों की संख्या नौ थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button