Entertainment

Bigg Boss OTT 2: घर में होने जा रही है तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री, पुनीत सुपरस्टार भी आएंगे नज़र?

बॉलीवुड के सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी भा रहा है। शो एक के बाद एक नया ड्रामा शुरू हो जाता है। इसके चलते मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया है। 

8 हफ्तों का हो गया है शो

शो अब 6 हफ्तों के बजाय 8 हफ्तों का हो गया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने वीकेंड के वॉर एपिसोड में घरवालों को भी दी है। सलमान ने बताया की 400 करोड़ मिनट तक शो को देखा गया है। इस बात से सभी घरवालें हैरान हो गए। ऐसे में अब शो को लेकर जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो में वाइल्डकार्ड एंट्री होगी।

शो में वाइल्डकार्ड एंट्री

खबरों की माने तो तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। ऐसे में शो पूरा ही बदल जाएगा। सोशल मीडिया पर काफी सारे नाम आ रहे है। वाइल्ड कार्ड एंट्री में पुनीत सुपरस्टार का नाम भी आ रहा है। बता दें की पुनीत शो से 12 घंटे के अंदर ही बाहर हो गए थे।

ये कंटेस्टेंट हो सकते है शो का हिस्सा

पुनीत सुपरस्टार की शो में वापसी हो सकती है। इसके अलावा पलक पुरसवानी की भी शो में एंट्री हो सकती है। एक्ट्रेस फलक नाज की बहन शफक नाज की भी शो का हिस्सा हो सकती है। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का भी नाम सामने आ रहा है। ऐसे में वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में ड्रामा और बढ़ जाएगा।

Back to top button