Udham Singh Nagar NewsBig News

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार : रुद्रपुर से तीन तस्कर अरेस्ट, करोड़ों रुपए की स्मैक बरामद

उधमसिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने दंपति समेत तीन स्मैक तस्करों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के पास से 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. जिसकी कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है.

आरोपियों के पास से करोड़ों की स्मैक बरामद

उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सानू निवासी पश्चिमी बरेली दंपति खुर्शीद और आसमा निवासी काशीपुर को स्मैक सप्लाई करता था. जिसके बाद खुर्शीद और आसमा स्मैक को आगे पहुंचाते थे.

आरोपी बरेली से लेकर आ रहे थे स्मैक

तीनों आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आ रहे थे. चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया. आरोपियों के पास से बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है.

97.7 हैरोइन क्रिस्टल के साथ एक तस्कर अरेस्ट

वहीं पुलिस ने बीते दिन पहले रुद्रपुर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 97.7 ग्राम हैरोइन क्रिस्टल के साथ अरेस्ट किया है. जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रूपये आंकी जा रही है. बता दें पुलिस अवैध नशे और तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें