Big NewsNational

बर्फीले तूफान में फंसे तीन जवान शहीद, यहां हुआ हादसा

Avalanche
प्रतीकात्मक

जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है। सेना के तीनों जवान 56 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, 12 जावा का एक लिंक पेट्रोल है जो नियंत्रण रेखा से एक या 2 किमी पहले पहुंचकर आगे की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह 2:30 बजे हिमस्खलन हुआ और सेना की टुकड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। एक जवान की मौत हाइपोथर्मिया से हो गई और अन्य दो जवानों को हिमस्खलन के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।

खराब मौसम में बर्फीली ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों की पहचान सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लवक्ष्मण राव के रूप में हुई है। हादसे के बाद सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जवानों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2022 में भी अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सेना के 7 जवान शहीद हो गए थे। ये जवान बर्फीले तूफान में फंसने के बाद लापता हो गए थे। बाद में तलाशी अभियान में इन जवानों के शव बरामद हुए थे।

Back to top button