Big NewsDehradun

बागेश्वर धाम बाबा के दिव्य दरबार के लिए लोगों में उत्साह, परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में जुटे लोग

पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आज शाम पांच बजे परेड ग्राउंड में लगने जा रहा है। दरबार तो पांच बजे लगेगा। लेकिन भक्तों की भीड़ सुबह से ही यहां जुटनी शुरू हो गई है। कुछ ही देर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं।

कुछ ही देर में परेड ग्राउंड पहुंचेंगे बागेश्वर धाम बाबा

देहरादून के परेड ग्राउंड में आज बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगने जा रहा है। पांच बजे से दरबार लगेगा लेकिन आज सुबह से ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मैदान में हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही बैठकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इंतजार कर रहे हैं।

Bageshwar Dham Baba

दरबार में 50 हजार लोगों के आने का अनुमान

जहां एक ओर दरबार में 50 हजार लोगों के आने का अनुमान था। तो वहीं भीड़ को देखकर कर लग रहा है कि इस से ज्यादा संख्या में भक्त कथा सुनने के लिए पहुंचने वाले हैं। भक्त दिन में धूप में भी मैदान में अपनी-अपनी जगह घेर कर बैठे हुए हैं।

Bageshwar Dham Baba

भक्त कर रहे भजन-कीर्तन

परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में भक्त जुटे हैं। भक्त परेड ग्राउंड में भजन कीर्तन कर रहे हैं। बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी भीड़ को पर काबू पाना पुलिस के लिए एक चुनौती है। बता दें कि परेड ग्राउंड के आस-पास के इलाकों को जीरो जोन घोषित किया गया है।

Bageshwar Dham Baba

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button