Big NewsRudraprayag

केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Badrinath-Kedarnath Reconstruction Works

सोनप्रयाग : सोशल मीडिया पर एक भीड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो की सोनप्रयाग का बताया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये सभी लोग श्रद्धालु हैं जो की केदारनाथ जाने के लिए भीड़ जमाएं हैं।

सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं की भीड़ का वीडियो वायरल होते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि ये वीडियो केदारनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग का बताया जा रहा है। वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। शासन से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खबर उत्तराखंड इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर हजारों की तादात में लोग सोनप्रयाग पुल से गुजर रहे हैं।

दरअसल, तीन दिनों तक पहाड़ी जिलों में हुई मूसलाधार बारिश कर कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसे में तीर्थ यात्री जगह-जगह फंसे हुए थे। तीर्थ यात्री 17, 18 एवं 19 अक्टूबर तक यात्रा बन्द होने के कारण रुके हुए थे। ऐसे में जब 20 अक्टूबर को केदारनाथ यात्रा को खोला गया तो सोनप्रयाग यात्रा पड़ाव में तीर्थ यात्रियों की हजारों में भीड़ जमा हो गयी। यह वीडियो उस दौरान का है, जब केदारनाथ यात्रा को खोला गया और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए निकले।

https://youtu.be/Qx8PDFvFmIU

Back to top button