UttarakhandChar Dham Yatra 2023

इस बार मानसून सीजन में भी हेलीकॉप्टर उड़ाने की तैयारी, ये कंपनियां देगी अपनी सेवाएं

इस बार मानसून सीजन में भी हेलीकॉप्टर की उड़ानजारी रहेगी। मानसून सीजन में भी केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच सकेंगे। दो हेली कंपनियां आठ जुलाई से धाम के लिए अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है।

मानसून के सीजन को देखते हुए कुछ हेली कंपनिया वहां से लौट चुकी है। वहीं कुछ कंपनियां 26 जून के बाद से अपनी सेवाएं बंद करने वाली है।

मानसून के दौरान जारी रहेगी हेली सेवा

पिछले एक हफ्ते से केदारनाथ में आए दिन हो रही बारिश और गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच छा रहे घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं बाधित हो रहीं थी। जिसे देखते हुए हेली सेवा देने वाली कंपनियां अपना कारोबार समेटकर लौट चुकी है तो कुछ लौटने की तैयारी में है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ये दो कंपनियां देगी मानसून में अपनी हेली सेवाएं

जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी से ट्रांस भारत एविएशन और शेरसी से हिमालयन एविएशन आठ जुलाई से मानसून में भी अपनी हेलिकॉप्टर सेवा सुचारू रखेगी। दोनों कंपनियों के हेलिकॉप्टर के संचालन से प्रतिदिन कम से कम 400 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि ये दो कंपनियां मानसून में भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। जिससे बाबा के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालओं को धाम पहुंचने में आसानी होगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button