Big NewsChar Dham Yatra 2023

इस बार टोकन के जरिए कर पाएंगे यात्री बाबा केदार के दर्शन, ऐसी होगी नई व्यवस्था

चारधाम यात्रा इस बार 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार यात्रा के लिए व्यवस्थाओं में काफी बदलाव किए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों को इस बार टोकन लेना होगा। इसके बाद ही यात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर सकेंगे।

टोकन लेने के बाद ही कर सकेगें बाबा केदार के दर्शन

25 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा में इस बार कई बदलाव हुए हैं। इस बार केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए आपको टोकन लेना होगा। टोकन व्यवस्था की जिम्मेदारियां पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। पर्यटन विभाग दर्शनों के लिए एक-एक घंटे के स्लॉट में टोकन जारी करेगा।

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पर्यटन मित्र होंगे तैनात 

इस बार यात्रा को सुगम बनाने के लिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पर्यटन मित्र तैनात किए जाएंगे। ये पर्यटन मित्र यात्रियों की मदद करेंगे। इस के साथ ही उन्हें पंचकेदार की महिमा से भी रूबरू कराएंगे। धाम में यात्रियों का विभाग की ओर से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

भीड़ प्रबंधन के लिए लागू की जा रही है टोकन व्यवस्था

केदारनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के पहले चरण में यहां पांच काउंटर से टोकन दिए जाएंगे। उसके बाद धाम में जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उसी हिसाब से काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। टोकन लेकर धाम पहुंचने वाले यात्रियों का बायोमैट्रिक पंजीकरण भी किया जाएगा। जिससे यात्रियों की सही संख्या का आंकड़ा मिलने में मदद मिलेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button