देहरादून। उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की अस्पताल से छु्ट्टी हो गई है। शनिवार शाम डाक्टरों ने नरेंद्र सिंह नेगी को छु्ट्टी दे दी। अब उनकी तबीयत में खासा सुधार हो चुका है। अस्पताल से बाहर आते हुए नरेंद्र सिंह नेगी ने विक्ट्री का निशान अपनी अंगुलियों से बना कर दिखाया। नरेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रशंसकों की बदौलत एक बड़ी जंग जीत ली।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नरेंद्र सिंह नेगी को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में एडमिट किया गया था।