Big NewsNational

देखिए विमान क्रैश होने से पहले का VIDEO, आज दिल्ली पहुंचेगा बिपिन रावत का पार्थिव शरीर

BIPIN RAWAT

देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से उत्तराखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। खासतौर पर उत्तराखंड के लोगों की आंखें नम है। बता दें कि बिपिन रावत बेहद सरल स्वभाव के थे। अक्सर अपने गांव जाते आते रहते थे। गांव वालों से मिलते रहते थे।

आज हर कोई उन्‍हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं इसके बीच अब एक वीडियो सामने आया है जो इस हेलीकाप्‍टर के क्रैश होने से पहले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ स्‍थानीय पर्यटकों ने बनाया था। इसमें देखा जा सकता है कि क्रैश होने से पहले हेलीकाप्‍टर काफी नीचे उड़ रहा था और वहां पर घने बादल छाए थे। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को जब ये हेलीकाप्‍टर क्रैश हुआ उस वक्‍त मौसम बेहद खराब था और पायलट को शायद देखने में काफी दिक्‍कत आ रही होगी।

Back to top button