Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

Uttarakhand Election : कांग्रेस के इस प्रत्याशी के पास नहीं है वाहन, पत्नी है पति से ज्यादा अमीर, जानें कितनी है संपत्ति

लोकसभा चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने बुधवार को नामांकन किया। निर्वाचन आयोग को सौंपे शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास ना तो कोई दोपहिया वाहन है ना ही कोई चौपहिया वाहन है। इसके साथ ही गोदियाल की संपत्ति से ज्यादा उनकी पत्नी की संपत्ति है।

गणेश गोदियाल के पास नहीं है कोई वाहन

साल 2022 में जहां गणेश गोदियाल के पास 6,94,552 रुपए की चल संपत्ति थी। जो कि अब बढ़कर 3162567 रुपए हो गई है। जबकि उनकी पत्नी सुनीता के पास 3267906 रुपए की चल संपत्ति है। हालांकि बीते दो सालों में उनका बैंक बैलेंस जरूर बढ़ा है लेकिन उनकी अचल संपत्ति घट गई।

पत्नी सुनीता हैं गोदियाल से ज्यादा धनी

गोदियाल के पास साल 2022 में 6,94,552 रुपए की चल संपत्ति थी। जो अब बढ़कर 31,62,567 रुपए हो गई है। जबकि उनकी पत्नी सुनीता के पास 32,67,906 रुपए की चल संपत्ति है। चल संपत्ति के मामले में गोदियाल की पत्नी ज्यादा धनी हैं। बात की जाए अचल संपत्ति की तो गोदियाल की अचल संपत्ति का बाजार मूल्य जहां 2,40,59,666 रुपए है तो वहीं सुनीता की अचल संपत्ति का मूल्य 2,37,39,666 रुपए है।

साल 2022 में इतनी थी संपत्ति

बता दें कि साल 2022 में गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। तब उनके पास 6,94,952 रुपए और पत्नी सुनीता के पास 27,42,859 रुपए की चल संपत्ति थी। जबकि अचल संपत्ति की बात की जाए को उनके पास 3,58,39,000 रुपए बाजार मूल्य की अचल संपत्ति थी। जबकि उनकी पत्नी सुनीता की अचल संपत्ति का मूल्य 3,56,39,000 रुपए था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button