Trending

Police Viral Video: लो भाग गया… दो पुलिसवालों को चोर ने दिया ऐसा चकमा, हो गया रफूचक्कर

Police Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियोज वायरल होती रहती है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देती है। कई तो पुलिस फोर्स से जुड़ी वीडियोज भी होती है जो मन में पुलिस के लिए भरोसा और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। हालांकि हालिया वायरल वीडियो देखकर शायर आपका ये भरोसा डगमगा जाए।

Police Viral Video: लो भाग गया… दो पुलिसवालों को चोर ने दिया ऐसा चकमा

अमुमन पुलिस की मौजूदगी में चोर का बचकर भाग निकलना काफी मुश्किल होता है। लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी के बीच आरोपी खड़ा नजर आता है। लेकिन अगले ही पल वो पुलिस वालों को ऐसा चकमा देकर रफूचक्कर हो जाता है कि दोनों सिपाही बस देखते ही रह जाते हैं। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर यूजर्स पुलिस पर तंज कसते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

रफूचक्कर हुआ चोर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक आरोपी को पकड़ कर खड़े हैं। देखकर लग रहा है कि आरोपी पूरी तरह उनके कंट्रोल में है। लेकिन अचानक से वो मौके से फरार हो जाता है। दरअसल हुआ यू कि पुलिसकर्मी आरोपी को बाइक पर बीच में बैठा रहे होते हैं। जैसे ही एक पुलिसकर्मी बाइक को शुरू करता है उसी बीच चोर चकमा देकर रफूचक्कर हो जाता है। भागने के बाद भी पुलिसकर्मियों की ढिलाई देखने लायक होती है। वो उसे पकड़ने के लिए तुरंत कुछ नहीं कर पाते। जिससे आरोपी फरार हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- पेट्रोल पंप पर भिड़ी पापा की परियां!, लात घूंसे तो छोड़ों एक ने तो सीधा चढ़ा दी गाड़ी Video

यूजर्स ने पुलिसकर्मियों पर कसा तंज

अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही लोग पुलिस पर तंज कस रहे है। एक यूजर ने लिखा, “आसानी से भाग गया, ट्रेनिंग कहां से मिली है इन्हें।” तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “जरूर चोर जनरल केटेगरी से होगा और पुलिस वाले रिजर्वेशन कोटा से पास होंगे।” दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “पुलिस ऐसे खड़ी है जैसे चोर को खुद ही वापस आना हो।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें