Big NewsDehradun

देहरादून के नगर निगम में फिल्मी चोरी! चोर ने छत फाड़कर मारी एंट्री, आप भी देखिए CCTV Video

Dehradun News: देहरादून से एक फिल्मी स्टाइल वाली चोरी का मामला सामने आया है। जहां पर चोर ने एक दम हीरो वाले अंदाज में छत फाड़कर एंट्री मारी। बस फर्क इतना था कि उसका इरादा हीरो वाला नहीं था। चोरी करने के इरादे से उसने ये तरकीब सोची। चोरी करने के लिए उसने देहरादून के नगर निगम के ऑफिस को चुना। छत को फाड़ते हुए वो कमरे में दाखिल हुआ।

देहरादून के नगर निगम में फिल्मी चोरी!

इस दौरान उसने कई चीजों को नुकसान पहुंचाया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। और अब ये वायरल हो रही है। हालांकि इस घटना ने देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर किए हैं।

चोर ने छत फाड़कर मारी एंट्री

दरअसल ये पूरी वारदात रविवार दोपहर की है। जहां पर एक अज्ञात चोर देहरादून निगम परिसर में छत के रास्ते घुस गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि आरोपी गैलरी से होते हुए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा।

जिसके बाद उसने रोशनदान का शीशा तोड़ा और भूमि अनुभाग अधिकारी कक्ष में घुसा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जहां पर वो फॉल्स सीलिंग तोड़कर नीचे गिरते हुए नजर आ रहा है। हालांकि गिरकर वो घबरा गया और वहां से फरार हो गया। उसने किसी कीमती सामान की चोरी नहीं की। लेकिन कार्यालय को नुकसान जरूर हुआ।

देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!

सोमवार सुबह जब कर्मचारी ऑफिस आए तो उन्हें फॉल्स सीलिंग टूटी हुई दिखी। साथ ही दो कंप्यूटर और यूपीएस को भी नुकसान हुआ है। भले ही चोर चोरी ना कर पाया हो लेकिन इस तरह से दफ्तर में घुसने से एक बार फिर देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button