National

इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत, ओडिशा सहित यहां 30 अप्रैल तक लू का कहर, जानें मौसम का हाल  

देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को तापमान चरम पर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह क्षेत्र का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

महिलाओं और बच्चों के लिए एडवाइजरी

तमिलनाडु के सेलम में लू के बारे में परामर्शदाता प्रसूति रोग विशेषज्ञ अनुसूया के कहा कि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना महत्तवपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं को केवल सूती कपड़े पहनने चाहिए और उन्हें दोपहर में अपने घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्हें अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। वजात शिशुओं के लिए अत्यधिक गर्मी से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पार्क में बच्चों को भेजने से परहेज करें।

इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत

इसी के साथ पंजाब, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने से इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, 29 अप्रैल तक अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी। इस बीच, 28 अप्रैल को सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Back to top button