highlightUttarakhand

अक्टूबर में रात को देखना ना भूलें आसमान, दशहरे तक देख पाएंगे रोज टूटते तारों की बरसात

नीले आकाश में चमकते तारों को निहारना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। अगर आपको भी पसंद है तो अक्टूबर के महीने में आप रात को आसमान देखना ना भूलें। अक्टूबर महीने की रातें इस बार दुर्लभ और शानदार होंगी। अक्टूबर में रात को आप एक साथ कई टूटते तारे देख पाएंगे।

अक्टूबर में रात को देखना ना भूलें आसमान

तारें और उनकी जगमग हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। अक्टूबर का महीना बेहद ही खास रहने वाला है। अक्टूबर में पूरे महीने सात उल्कापात होंगे। वैसे पूरे महीने ही आप उल्कापात देख पाएंगे। इसके साथ ही क्षुद्रग्रह, बौने ग्रह और अन्य ग्रह भी देखे जा सकेंगे।

हर रात देखने को मिलेगा कुछ आर्कषक

अक्टूबर के महीने में हर रोज कोई ना कोई आकाशीय घटना घटित होगी। जिस से आप हर रात आपको कुछ ना कुछ आर्कषक देखने को मिलेगा। हर रात उल्का पात होने से आप टूटते तारों की बरसात देख पाएंगे। बता दें कि दो अक्तूबर को एंड्रोमेडा आकाशगंगा आधी रात के आसपास आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंचेगी।

दो और 11 अक्टूबर तक टूटते तारें नजर आएंगे हर रात

दो अक्टूबर को आप ऐसी एंड्रोमेडा बौनी आकाशगंगा को देख पाएंगे जो हमारी आकाशगंगा के सबसे करीब है। पांच को आप कैमलोपार्डालिड्स उल्कापात देख पाएंगे। नौ अक्टूबर को ड्रेकोनिड उल्का की बौछार देखने को मिलेगी। 10 को दक्षिणी टॉरिड्स उल्कापात को देखने को मिलेगी। जो कि देखने के लिए सबसे अच्छी होगी। इसके साथ ही 11 को ऑरिगिड उल्कापात चरम पर होगा।

12 से 18 अक्टूबर तक आकाश में होगा ये खास

12 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक आसमान में कई खास चीजें होंगी। 14 की सुबह सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन ये ग्रहण भारत से नहीं देखा जाएगा। 15 को सर्पिल त्रिकोणीय आकाशगंगा अपने उच्चतम बिंदु पर साफ-साफ नजर आएगी। इसके साथ ही 18 की रात को विशाल बौना ग्रह एरिस सबसे ज्यादा चमकीला नजर आएगा। लेकिन इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही 18 की रात को जेमिनिड उल्कापात भी चरम पर होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button