highlightUttarakhand
Uttarakhand : इस दिन दो जिलों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जारी हुए आदेश

प्रदेश के दो जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मंगलौर विधानसभा सीट और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
इस दिन दो जिलों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
दस जुलाई को मंगलौर विधानसभा सीट और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बता दें कि दोनों विधानसभा सीटों के संबंधित जिलों चमोली और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
