highlightNainital

उत्तराखंड : होली गीत गाते-गाते मच गई अफरा-तफरी, रंग में पड़ा भंग

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लालकुआं: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड नंबर-2 में महिलाएं घर की छत पर होली गीत गा रही थी। होली गीत गाते-गाते एक महिला अचानक छत से नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। होली का उत्साव चीख-पुकार में बदल गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होली खेलते-खेलते एक महिला डिसबैलेंस होने से छत से नीचे गिर गई। महिला की चीख पुकार सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक आज छरडी के दिन महिला हो लिया यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर में छत पर होली गा रही थी।

इस दौरान पूर्व सैनिक किशन सिंह तुलेड़ा की 37 वर्षीय पत्नी धना देवी अचानक होली गाते गाते पैर फिसलने की वजह से छत से गिर गई। घटना को देख वहां मौजूद महिलाओं में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने महिला को निजी गाड़ी से हल्द्वानी अस्पताल भेजा है जहां महिला का उपचार चल रहा है।

Back to top button