उधमसिंह नगर के बाजपुर में केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुराकाजी नदी में मानव अंग मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नदी में मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा गया है। सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नदी में अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
सुबह जब स्थानीय लोगों ने मानव अंग नदी में तैरते देखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि बाजपुर में रहने वाली एक महिला पिछले दो दिन से घर से गायब थी। महिला के कपड़ो से उसके अंगो की पहचान हो गई है। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एक पैर मिला था बाद में सर्च अभियान के दौरान दो और मानव के अंग मिले हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। मामले को लेकर ग्रामीणों से भी सहयता ली जा रही है।