Big NewsNainital

रामनगर में गर्भवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए हत्या के आरोप

नैनीताल जिले के रामनगर में एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद महिला के परिजनों ने सुसरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

रामनगर के शिवलालपुर पांडे में गर्भवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती का शव पंखे से लटका मिला है। जिसके बाद से महिला के परिजन ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगा रहे हैं। जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं।

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए हत्या करने के आरोप

बृहस्पतिवार देर रात पुष्पा का शव मिलने के बाद उसके मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था।

मृतका के भाई अरुण कुमार कुशवाह ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने उनकी बहन की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया है। जबकि ससुरालियों का कहना है कि उसने खुद आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन महीने की गर्भवती थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पा दो से तीन महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि इसी साल उसकी शादी हुई थी। 27 जनवरी को पुष्पा की शादी शिवलालपुर पांडे निवासी अमित कुमार अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल से हुई थी। मायके वालों का कहना है कि ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button