Big NewsUdham Singh Nagar News

नाले में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, पांच दिन से थी लापता

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक नाले में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती बीते पांच दिनों से लापता थी।

शव नाले में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के महुआखेड़ागंज में एक युवती का शव नाले में मिला है। जिस से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती बीते पांच दिनों से लापता थी। युवती अपने घर से 12 सितबंर की रात को लापता हो गई थी।

मानसिक रूप से कमजोर थी युवती

युवती की पहचान महुआखेड़ागंज के वार्ड नंबर पांच मोहल्ला गंज निवासी तिलकराम की 30 वर्षीय बेटी कविता के रूप में हुई है। जो कि 12 सितंबर की रात 12:30 बजे से लापता थी। उसके भाई विकास ने आईटीआई थाने में सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी।

पुलिस मामले की कर रही है जांच

पांच दिन पहले जब युवती लापता हुई थी तो परिजनों के काफी ढूंढने के बाद जब वो नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन चार दिन बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार को महुआखेड़ागंज स्थित श्मशान घाट में कुछ लो घास काटने गए थे।

इसी दौरान उन्हें एक युवती की शव नाले में उतराता देखा। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को मौके पर बुलाकर नाले में मिले शव की शिनाख्त कराई। इस पूरे मामले की जांच आईटीआई थाना पुलिस कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें